सुप्रभात!!
आत्मसम्मान और अहं (अहंकार) में बहुत ही सूक्ष्म भेद है। हम में से कई लोग बहुधा अपने अहंकार को आत्मसम्मान समझ बैठते हैं और अपने जीवन में, अपनों के जीवन में , रिश्तों में और यहां तक कि कई बार समाज, शहर, राज्य और देश तक में संकट उत्पन्न कर बैठते हैं।
अंग्रेजी में अहंकार के लिए EGO और आत्मसम्मान के लिए Self Respect शब्दों का प्रयोग किया जाता है और हर तीसरे व्यक्ति से हमें आये दिन ये सुनने को मिलता है कि इसने उसका, उसने उसका, किसी ने किसी का ईगो हर्ट कर दिया!😊
कहने का आशय यह कि हर कोई आजकल अपना ईगो ही लिए घूमता दिखाई देता है; आत्मसम्मान का तो जैसे अकाल ही पड़ गया है।
आइये, अपने आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए अहंकार को अलविदा कहें और अपने जीवन को रिश्तों की मिठास से भर दें। Say Go to EGO!!
हम सभी का दिन मंगलमय हो।