मित्र हैं तो जीवन है

आँखों का अंजन हैं, माथे का चन्दन हैं, मित्र तुम्हारा, वंदन हैं अभिनन्दन है…..!!

कृष्ण-सुदामा बंधन हैं, ह्रदय से ह्रदय में स्पंदन हैं, मित्र तुम्हारा, वंदन हैं अभिनन्दन है…..!!
नन्द-यशोदा नंदन हैं, हर डाल कदम्ब की कुंदन हैं, मित्र तुम्हारा, वंदन हैं अभिनन्दन है…..!!

मन से मन का रंजन हैं, सुख-दुःख का अवलम्बन हैं, मित्र तुम्हारा, वंदन हैं अभिनन्दन है…..!!

कनक सा कंचन हैं, सरस सुबोध प्रभंजन हैं, मित्र तुम्हारा, वंदन हैं अभिनन्दन है…..!!

मित्र हैं तो जीवन है!!