
सुप्रभात!!
कहते हैं समय से बड़ा कोई गुरु और वैद्य नहीं।
समय अच्छा हो या बुरा, कभी किसी के लिए ठहरता नहीं। हम कुछ सीखें या ना सीखें, समय अपना पाठ पढ़ा कर गुजर ही जाता है।
इसी प्रकार समय हर घाव को भर देता है। कुछ घाव जल्दी भर जाते हैं तो कुछ देर से, लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो ही जाता है।
समय को मान दें और सबसे बड़ी बात, इस अनमोल पूंजी का सदुपयोग करें, क्योंकि किसी को नहीं पता किसके पास कितना समय शेष है।
ईश्वर सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी का दिन मंगलमय हो!!
